सुषमा के भाषण से तिलमिलाया पाक, भारत को नीचा दिखाने के लिए झूठीं तस्वीरों का लिया सहारा
पाकिस्तान ने भारत को नीचा दिखाने के लिए अपनी हदें पार कर दीं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Sep 2017 4:21 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी ने भारत को नीचा दिखाने की सारी हदें पार कर दीं। अपने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल कर सुषमा स्वराज के संबोधन का बदला लेने के लिए उन्होंने कशमीर में भारत के अत्याचारों की झूठीं तस्वीरें दिखा दीं।
दरअसल उन्होंने कश्मीर में हिंसा की तस्वीरें दिखाने के लिए पेलिस्टीन के पीड़ितों की फोटो दिखा दी। उन्होंने एक लड़की की फोटो दिखाई जो की पेलिस्टीन की है और कहा कि ये भारत का लोकतंत्र है जहां लोगों पेलेट गन से मारा जा रहा है।
पाकिस्तानी राजदूत ने 17 वर्षीय रविया अबु जोमा की फोटो दिखाई जो की 2014 में गाजा पर इजरायली हमले के दौरान घायल हुईं थी। इस फोटो के लिए हीदी लिवाइन नाम के फोटोग्राफर को अवॉर्ड भी मिला था। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए सुषमा ने पाक को धो डाला और पाक के एक-एक झूठ का पर्दाफाश किया।

सुषमा ने कहा कि जहां एक तरफ भारत गरीबी से लड़ रहा वहीं पाकिस्तान हमसे लड़ रहा। भारत आईआईट, आईआईएम बना रहा और पाक हिज्बुल, लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन तैयार कर रहा है। सुषमा के इस दमदार भाषण से पाकिस्तान बौखला गया और उसने अपने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story