भारत समेत 51 देशों ने आज के दिन की थी यूएन की स्थापना, दुनिया के लिए कहता है ये 5 अहम काम
संयुक्त राष्ट्र एक ऐसी संस्था है जो दुनिया भर के देशों के लिए काम करती है। यूनाइटेड नेशंस चार्टर पर भारत, अमेरिका, सोवियत संघ और चीन समेत 51 देशों के हस्ताक्षर के बाद ही इस संस्थान की स्थापना हुई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Oct 2018 4:16 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र एक ऐसी संस्था है जो दुनिया भर के देशों के लिए काम करती है। यूनाइटेड नेशंस चार्टर पर भारत, अमेरिका, सोवियत संघ और चीन समेत 51 देशों के हस्ताक्षर के बाद ही इस संस्थान की स्थापना हुई थी।
संयुक्त राष्ट्र के अलग-अलग अंग हैं। जो मानवाधिकार से लेकर शांति-सुरक्षा और इकोनॉमिक पॉलिसी पर काम करते हैं। बता दें कि 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की स्थापना हुई थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर शांति और न्याय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही इसको बनाया गया था।
क्या है संयुक्त राष्ट्र संघ
संयुक्त राष्ट्र जिसे अंग्रेजी में यूनाइटिट नेशन के नाम से जाना जाता है। ये एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाना, सामाजिक कार्यक्रम, मानवीय कानूनों की रक्षा करना और विश्व शांति के लिए काम करना है।
दूसरे विश्व युद्द के बाद एक ऐसी संस्था की आवश्यकता महसूस की गई जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकते। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और यूनाइटेड किंगडम) का अहम योगदान रहा। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य
1. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है।
2. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय समस्याओं के समाधान और सहयोग करना।
3. विश्व स्तर पर मानवों के अधिकारों के रक्षा करनार और उनका प्रचार प्रसार करना।
4. दुनिया के सभी देशों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय कानून बनाना संयुक्त राष्ट्र का काम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story