अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल में गिरफ्तार, जल्द लाया जा सकता है भारत
अब भारतीय एजेंसियों के निशाने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी है। भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Feb 2019 5:27 AM GMT
अब भारतीय एजेंसियों के निशाने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी है। भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था। उसे भारत लाया जा सकता है। पुजारी पर काफी समय से एजेंसियां नजर रखे हुई थीं। पुजारी पर भारत में कई मामले दर्ज हैं।
बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story