Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चोरी-छिपे पति का मोबाइल चेक करना पड़ा भारी, कोर्ट ने दी ऐसी सजा

यूएई की एक अदालत ने पति की प्राइवेसी में सेंध लगाने के मामले में पत्नी को देश निकाला का आदेश दिया है।

चोरी-छिपे पति का मोबाइल चेक करना पड़ा भारी, कोर्ट ने दी ऐसी सजा
X

यूएई की एक अदालत ने पति की प्राइवेसी में सेंध लगाने के मामले में पत्नी को देश से बाहर निकालने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने महिला पर 1,50,000 दिरहम (40,843 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।

इसे भी पढ़ें- नहीं जानते तो जान लीजिए भारतीय कानून में इन मौकों पर मर्डर करने पर नहीं होगी सजा

महिला के पति ने उस पर आरोप लगाया है कि वह चोरी-छिपे उसका मोबाइल चेक करती थी। साथ ही उस पर शक करती थी कि कहीं उसका एक्सट्रा मेरिटल अफेयर तो नहीं है। जिससे परेशान होकर पति ने मामला दर्ज कराया।

अजमन की एक अपराधिक अदालत ने महिला को साइबर क्राइम के तहत दोषी पाया। इस कानून के अनुसार यदि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर दूसरे व्यक्ति की निजता में हस्तक्षेप किया गया तो यह अपराध है। इसके बाद ही कोर्ट ने महिला को सजा सुनाई।

इसे भी पढ़ें- यहां नशे में धुत लड़के-लड़कियां सड़कों पर करते हैं ऐसी हरकतें

महिला ने भी कोर्ट में यह बात कबूली है कि वो पति का फोन चेक करती थी और उसने कुछ फोटोज भी अपने फोन में ट्रांसफर किए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story