Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस्तांबुल आतंकी हमले में 2 भारतीयों की मौत

जिस वक्त यह हमला हुआ क्लब में तकरीबन 500 लोग मौजूद थे।

इस्तांबुल आतंकी हमले में 2 भारतीयों की मौत
X
इस्तांबुल. तुर्की के शहर इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले में कुल 39 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2 भारतीय भी शामिल थे। साथ ही, करीब 70 लोगों के घायल होने की आशंका है। मारे गए 2 भारतीयों में से एक पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर हसन रिजवी का बेटा अबीस रिजवी था। मरने वाले भारतीयों में दूसरा नाम है खुशी शाह का, जो गुजरात के एक व्यापारी की लड़की थीं।
अबीस रिजवी के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए नंबर भी जारी किया है। किसी भी तरह की मदद के लिए +90-544-6754668/+90 212 296 2530 (के भारद्वाज) और +90-530-5671095 (आरसी डंगवाल) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
सीएनएन तुर्क के मुताबिक यह फायरिंग इंस्तांबुल शहर के रिएना क्लब में हुई है। बताया जा रहा है कि इस जगह पर नए साल की जोरों शोरों से पार्टी चल रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सांता की ड्रेस में कुछ बंदूकधारी पहुंचे जिनके हाथ में रायफल मौजूद थी। अचानक ही लोगों पर फायरिंग शुरू हो गई।
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त यह हमला हुआ क्लब में तकरीबन 500 लोग मौजूद थे। अटैक के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही ऐंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि
, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story