मालदीव संकट: दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, सांसद ने कहा- प्रेस की स्वतंत्रता खत्म
अमृतसर के मनी शर्मा और लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के पत्रकार आतिश रावजी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Feb 2018 12:31 AM GMT
मालदीव संकट में दो 'भारतीय' पत्रकारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों पत्रकार मशहूर न्यूज एजेंसी एएफपी में काम करते हैं।
एनएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर के मनी शर्मा और लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के पत्रकार आतिश रावजी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें मालदीव के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें- चीन बोला, मालदीव मसले पर नहीं चाहता भारत के साथ एक और विवाद
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मालदीव के सांसद अली जहीर ने कहा है कि 'अब यहां प्रेस की स्वतंत्रता नहीं बची है। पिछली रात एक टीवी चैनल को भी बंद कर दिया गया। हम तत्काल इनकी रिहाई और देश में लोकतंत्र की बहली की मांग करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story