रोहतक गैंगरेप: आरोपी गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा
गैंगरेप करने के बाद दरिंदों ने गाड़ी से लड़की का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 May 2017 10:35 AM GMT
रोहतक में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की का शव 11 मई को बरामद किया था और बताया कि लड़की सोनीपत की कालूपुर चुंगी की रहने वाली है।
2 accused arrested, case registered under IPC 376, 365, 302; investigation underway: NS Virk, IG Rohtak Range on woman gangraped in #Rohtak pic.twitter.com/FYKesTWM1D
— ANI (@ANI_news) May 14, 2017
पुलिस ने इस मामले में सोनीपत के दो युवक सुमित और विकास को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि लड़की के घरवालों ने बताया था कि सुमित उनका पड़ोसी है और वो बार-बार लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर वो अपने साथियों के साथ उसके घर आकर उसके घरवालों के साथ बदतमीजी करने लगा।
लड़की ने इस बात पर गुस्सा कर सुमित को एक थप्पड़ मारा जिसका बदला लेने के लिए सुमित ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि लड़की के साथ करीब 7 लोगों ने गैंगरेप किया था।
गैंगरेप करने के बाद दरिंदों ने गाड़ी से लड़की का सर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी सुमित ने कहा कि "मैं लड़की से प्रेम करता था और लड़की भी मुझसे प्रेम करती थी लेकिन उसकी और मेरी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मैंने ईट मारकर उसकी हत्या कर दी।"
इस मामले की जांच कर रहे सिटी थाना एस.एच.ओ. अजय कुमार ने कहा "सुमित ने अपना गुनाह कबूल किया है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। इन्होंने ये भी कबूला है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई है।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story