इयर ऑन ट्विटर 2017: मोदी का जलवा रहा कायम, टॉप 10 में सिर्फ ये एक्ट्रेस शामिल
सोशल मीडिया पर ज्यादा तवज्जो देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर पर भी जलवा बरकरार है।

डिजीटल मीडिया को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया ज्यादा तवज्जो देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर पर भी जलवा बरकरार है। ट्विटर इंडिया की 2017 की रिपोर्ट, इयर ऑन ट्विटर में पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों की सूची में पहले नंबर पर काबिज हैं।
ये हैशटैग रहे टॉप पर
-
इस साल नोटबंदी के बाद सरकार के दूसरे बड़े फैसले GST की ट्विटर पर खूब चर्चा रही।
-
राजनीति और समाचार के वर्ग में यह हैशटैग दीवाली के हैशटैग के बाद दूसरे पायदान पर रहा। वहीं तीसरे नंबर पर पीएम के कार्यक्रम मन की बात रहा।
-
मनोरंजन में बाहुबली-2 का हैशटैग टॉप पर रहा। इसमें दूसरा नंबर बिगबॉस सीजन-11 के हैशटैग के नाम रहा। वहीं साल के अंत में हुए पद्मावती विवाद भी सुर्खियों में रहा।
-
खेल में भारत vs पाकिस्तान मैच सर्वाधिक ट्वीट पाने वाला एक दिवसीय मैच बना और इसके हैशटैग ने रिकॉर्ड बनाया। जिसके 1.6 मिलियन ट्वीट हुए।
Today, we're taking a lookback at the hashtags, people and moments that got #India talking on Twitter in 2017
— Twitter India (@TwitterIndia) December 5, 2017
Here's the most Tweeted about hashtags in India this year #ThisHappened pic.twitter.com/XCYsyZhjwd
ये मुद्दे रहे सुर्खियों में
- नोटबंदी की सालगिरह
- भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2017
- ट्रिपल तलाक
- जस्टिस फॉर जलीकट्टू
- गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी
ये हैं सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय: (4 दिसंबर तक)
नाम फालोअर (million में) - ग्रोथ (% में)
1. पीएम नरेंद्र मोदी 37.5 24.6 52
2. अमिताभ बच्चन 31.5 23.4 34
3. शाहरुख खान 30.9 22.1 40
4. सलमान खान 28.5 20.3 40
5. अक्षय कुमार 22.8 15 52
6. आमिर खान 22.4 19 18
7. दीपिका पादुकोण 22.1 16.5 34
8. सचिन तेंदुलकर 21.7 13.9 56
9. रितिक रोशन 20.9 15.3 37
10. विराट कोहली 20.8 12.9 61
Congrats to @narendramodi who tops the most followed list on Twitter in India with 37.5 million followers. Here's the ten most followed Indians on Twitter this year #ThisHappened pic.twitter.com/onP2uWxEvg
— Twitter India (@TwitterIndia) December 5, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App