Twitter का अलगावादी सिखों को बड़ा झटका, एकाउंट किया बंद
सोशल मीडिया टूल ट्विटर ने भारत विरोधी अभियान चलाने वाले एक अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के एकाउंट को बंद कर दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Jan 2019 1:01 PM GMT
सोशल मीडिया (Social Media) टूल ट्विटर (Twitter) ने भारत विरोधी अभियान चलाने वाले एक अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के एकाउंट को बंद कर दिया है। ट्विटर ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि उसने सिख फॉर जस्टिस का ट्विटर एकाउंट बंद कर दिया है।
ट्विटर ने अपने नियमों का हवाला देने के अलावा एकाउंट बंद करने का कोई कारण नहीं बताया है। उसने कहा है कि ट्विटर नियमों के उल्लंघन करने वाले खाते बंद किये जाते हैं।
माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ घृणा अभियान चलाने के कारण न्यूयार्क स्थित एसएफजे के ट्विटर खाते को बंद कर दिया गया है। यह संगठन 2020 में खालिस्तान बनाने के लिए एक अनौपचारिक जनमत संग्रह की मांग कर रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story