वीडियो: जब रूस के राष्ट्रपति को गिफ्ट में मिला ये अनमोल तोहफा, तो लगाया गले
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तुर्कमेनिस्तान के एक नेता ने पपी भेंट किया है

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Oct 2017 4:05 PM GMT
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तुर्कमेनिस्तान के एक नेता ने पपी भेंट किया है। यह तोहफा उन्हे उनके जन्मदिन अवसर पर मिला है। सात अक्टूबर को पुतिन का 65 वां जन्मदिन था।
बुधवार को रूस के सोची में एक बैठक के दौरान पुतिन की मुलाकात तुर्कमेनिस्तान के नेता गुर्बांगुली बर्दिमुहामिदेव से हुई थी। जहां पर तुर्कमेनिस्तान के नेता ने उन्हे तोहफे में अलाबाई नस्ल का एक पपी भेंट किया।
पुतिन को मिले इस तोहफे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तुर्कमेनिस्तान के नेता एक प्लास्टिक की डोलची मंगाते है। फिर उसमें से एक पपी को निकाला जाता है। जिसे तुर्कमेनिस्तान के नेता पुतिन को भेंट करते हैं। फिर कुछ देर के लिए रूसी राष्ट्रपति उसे गोद में लेते हैं और फिर उसे नीचे उतार देते है।
यह पहला मौका नही है, जब उन्हे किसी नेता ने पपी तोहफे में दिया हो। इससे पहले भी जापान और बुल्गारिया के नेता भी उन्हें पपी तोहफे में दे चुके है।
राष्ट्रपति पुतिन का सबसे पसंदीदा कुत्ता एक काले रंग का लेब्राडोर है। जिसका नाम उन्होंने कोनी रखा है। वह उन्हें रूस के रक्षा मंत्री सगई शोइगू ने तोहफे में दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story