आर्थिक मदद रोके जाने पर पाक का आरोप, ट्रंप बोल रहे हैं भारत की जुबान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को मिलने वाली 25 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर सहायता पर रोक लगा दी है।

वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्रंप का इस्लामाबाद के खिलाफ हालिया बयान दिखाता है कि वह भारत की जुबान में बात कर रहे हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संसदीय समिति को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान में अपनी असफलता के लिए अमेरिका पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका बोला- पैसा चाहिए तो लायक बनो, पाकिस्तान ने दिया ये करारा जवाब
आपको बात दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को मिलने वाली 25 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर सहायता पर रोक लगा दी है, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 15 सालों तक अमेरिका को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है, इस दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर की सहायता दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App