पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और नोबेल विजेता कोफी अन्नान को दुनियाभर से श्रद्धांजलि
पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान को उनके निधन पर अफ्रीका से लेकर अमेरिका तक श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनका 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2018 6:16 AM GMT
पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान को उनके निधन पर अफ्रीका से लेकर अमेरिका तक श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनका 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
घाना के नागरिक को 1997 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के तौर पर उनके दो कार्यकाल के दौरान वैश्विक राजनीति में विश्व निकाय का कद बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है।
अन्नान के बाद संयुक्त राष्ट्र की कमान संभालने वाले बान की मून ने एक बयान में कहा कि अन्नान ने 21वीं सदी में समझदारी से संयुक्त राष्ट्र संगठन का मार्गदर्शन करते हुए महत्वाकांक्षी एजेंडे को परिभाषित किया जिसने संयुक्त राष्ट्र को दुनियाभर में सही मायने में शांति, समृद्धि और मानव गरिमा का अपरिहार्य बनाया।
मौजूदा संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने अपने पूर्ववर्ती को ‘‘अच्छाई के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति' बताया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी ‘‘बुद्धिमत्ता और साहस' की प्रशंसा की जबकि जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने उन्हें वैश्विक समुदाय की सेवा में आसाधारण नेता बताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story