प्रभु का मास्टर प्लान, 600 kmph तक ऐसे बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
ट्रेन में ऐसे डिब्बे लगाए जाएंगे जिनमें अल्ट्रासोनिक प्रौद्योगिकी होगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2017 11:26 AM GMT Last Updated On: 22 July 2017 11:26 AM GMT
केंद्र सरकार अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की ओर कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि ट्रेनों की स्पीड को 600 किलोमीटर प्रति घंटे करने पर सरकार योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एप्पल कंपनी से करार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:चीन ने भारत को दी युद्ध की धमकी, कहा- अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं खोने देंगे
सुरेश प्रभु ने बताया कि नीति आयोग ने दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने के लिए 18,000 करोड़ रूपए के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। उन्होनें कहा कि इससे यात्रा के समय में काफी बचत होगी।
उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार को बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए भी सरकार करेगी इंतजाम
सुरेश प्रभु ने बताया कि ट्रेन में ऐसे डिब्बे लगाए जाएंगे जिनमें अल्ट्रासोनिक प्रौद्योगिकी होगी। इसके जरिए ट्रेन में टूट-फूट का पता लगाया जा सकेगा। इससे यात्री भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story