ये शख्स इतनी महिलाओं का कर चुका है कत्ल, लाश के साथ करता था बर्बरता
जापान पुलिस ने टोक्यो के जामा से 27 वर्षीय ताकाहिरो शिराइशी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

जापान पुलिस ने टोक्यो के जामा से 27 वर्षीय ताकाहिरो शिराइशी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिराइशी के फ्लैट से 9 शव बरामद किए हैं। जिनमें 8 महिलाओं व एक पुरुष का शव है। इनमें से 2 के सिर धड़ से अलग हैं।
इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर करता था दोस्ती, बदले में लड़कियों को देता था HIV वायरस
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी शिराइशी ने बताया कि मैंने ही इन सबकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शवों के साथ यह बर्बरता की। वह लोगों को मारने के बाद बाथरूम में शवों के टुकड़े करता था। पुलिस को बाथरूम से एक धारधार हथियार भी बरामद हुआ है।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय एक महिला पिछले सप्ताह लापता हो गई थी। पुलिस महिला की तलाश में ही जांच कर रही थी। पुलिस को जांच के दौरान लापता महिला और शिराइशी के बीच संबंधों का पता चला।
इसे भी पढ़ें- OMG: पहले दो लड़कियों से किया रेप, फिर मारने के बाद कुत्तों को खिलाई बोटियां
जब पुलिस आरोपी शिराइशी के फ्लैट पहुंची तो वहां जांच में मिली डेडबॉडी को देख हैरान रह गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App