Video: भविष्य से आए व्यक्ति ने पास किया Lie Detector Test, बताया 2030 में कैसी होगी दुनिया
वैज्ञानिकों के मुताबिक time travelling संभव है। कोई व्यक्ति अपने भविष्य में जा सकता है। जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग भी कहते हैं कि इंसान अपने फ्यूचर में जा सकता है

वैज्ञानिकों के मुताबिक 'समय यात्रा' (time travelling) संभव है। कोई व्यक्ति अपने भविष्य में जा सकता है। जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग भी कहते हैं कि इंसान अपने फ्यूचर में जा सकता है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, नोआ नाम के शख्स ने दावा किया है कि वह 2030 से आया है और यहां आकर 2017 में फंस गया है। इस शख्स की बात को साफ करने के लिए इसका लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया। लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए इस शख्स के आसानी से हामी भरने पर सभी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल 2018 से बदल जाएंगे टैक्स से जुड़े ये 10 नियम, जानें क्या पड़ेगा आम आदमी पर इसका असर
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नोआ लाई डिटेक्टर टेस्ट में पास हो गया। इस टेस्ट का वीडियो अपेक्स टीवी ने Youtube पर पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नोआ का कहना है कि उसका मकसद आज की दुनिया को भविष्य के बारे में बताना है।
जानिए दुनिया में क्या होगा 2030 तक
-
नोआ के मुताबिक, 2020 में डोनाल्ड ट्रम्प फिर से राष्ट्रपति चुने जाएंगे।
-
वहीं 2028 तक इंसान मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगा।
-
20130 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिग्रहण हो जाएगा।
-
आम लोग गूगल स्टाइल ग्लासिस पहनेंगे
-
इतना ही नहीं दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर की दवाई भी 2030 तक उपलब्ध हो जाएंगी।
-
वहीं बिटकॉइन की पॉपुलैरिटी भी बढ़ेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App