श्रीलंका में खूनखराबा रोकने के लिए वक्त हाथ से निकल रहाः रानिल विक्रमसिंघे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त किए गए रानिल विक्रमसिंघे ने चेतावनी दी है कि ‘‘खूनखराबा'''' रोकने के लिए वक्त निकला जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Nov 2018 7:33 AM GMT
श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त किए गए रानिल विक्रमसिंघे ने चेतावनी दी है कि ‘‘खूनखराबा' रोकने के लिए वक्त निकला जा रहा है।
हालांकि, उन्होंने उम्मीद भी जताई कि आगामी दिनों में संसद संवैधानिक संकट को सुलझा लेगी।
पिछले लगभग एक हफ्ते से प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में जमे हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि 'बेसब्र लोग' श्रीलंका में अराजकता पैदा कर सकते हैं।
राष्ट्रपति मैत्रीपला सिरिसेना ने बीते 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था और पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नामित कर दिया था। हालांकि, विक्रमसिंघे ने अपनी बर्खास्तगी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story