आंधी तूफ़ान की चपेट में भारत के 6 राज्य, 60 की लोगों की मौत- सैंकड़ों घायल- कई घर तबाह
मौसम विभाग ने आज यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को आए आंधी-तूफ़ान में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 51 मौत उत्तर प्रदेश में हुई हैं।

मौसम विभाग ने आज यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को आए आंधी-तूफ़ान में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 51 मौत उत्तर प्रदेश में हुई हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 109 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली, जिसके बाद बारिश भी हुई। कई जगह पेड़ और खंभे भी गिर गए। इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी ने शोक जताया है।
यूपी में सबसे ज्यादा मौत
आंधी तूफ़ान से सबसे ज्यादा कासगंज जिला प्रभवित रहा, जहां छह लोगों की मौत हुई है।
बरेली और बाराबंकी में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है। बुलंदशहर और लखीमपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।
इसके अलावा गाजियाबाद, सहारनपुर और प्रतापगढ़ में दो-दो लोगों की मौत होने की सूचना है।
इटावा, कन्नौज, संभल, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बंदायू, मिर्जापुर, जौनपुर, मथुरा और शामली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इस आंधी तूफान में 51 लोग घायल भी हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 लोग संभल जिले में घायल हुए हैं।
तूफ़ान की चपेट में मवेशी-मकान
इस आंधी-तूफ़ान से 177 मकानों को नुकसान हुआ है, 13 जानवर तूफान की चपेट में आए।
लखीमपुर में करीब 80 मकानों को नुकसान पहुंचा है जबकि संभल में 31 मकान क्षतिग्रस्त हुए।
संभल में आंधी में एक गांव में कूड़े के ढेर पर सुलग रही आग ने आंधी में विकराल रूप ले लिया।
इसमें गांव के कई मकान और मवेशी जल गये। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली का मौसम
वहीं दिल्ली की बात की जाए तो आज सुबह मौसम में ठंडक रही, आसमान में बादल छाए रहे। एक दिन पहले शहर में आए आंधी-तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 लोग घायल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App