नाइजीरिया: भीषण आत्मघाती हमले में 20 की मौत, 100 से अधिक घायल
उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के कोनडुगा में मछली बाजार में तीन आत्मघाती हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के कोनडुगा में मछली बाजार में तीन आत्मघाती हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। ये हमले बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 35 किलोमीटर दूर कोनडुगा में कल शाम साढ़े आठ बजे हुए।
आतंकवादियों के खिलाफ नाइजीरिया की सेना की सहायता करने वाले नागरिक संयुक्त कार्यबल के सदस्य बाबाकूरा कोलो और मूसा अरी ने आज बताया कि आत्मघाती हमलावर पुरूष थे।
कोलो ने बताया कि दो बम हमलावरों ने ताशान किफी मछली बाजार में हमला किया जिसमें 19 लोग मारे गए और कम से कम 70 लोग घायल हो गए इसके चार मिनट बाद ही तीसरे हमलावर ने पास में ही हमला किया।
वहीं अरी ने बताया कि मृतकों में 18 नागरिक और एक सैनिक शामिल है। ताशान किफी एक औपचाारिक बाजार है जहां खाने पीने की दुकानें और अन्य दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि 70 घायलों में से 22 की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि यह पूछने का कोई प्रश्न ही नहीं कि ये हमले किसने किए क्योंकि बोको हराम ने कोनडुगा को कई बार निशाना बनाया है। फिलहाल बेार्नों राज्य की पुलिस और सेना ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App