Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तीन लाख सैनिकों की कटौती, आगे और सुधार होंगे: चीनी सेना

चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने तीन लाख जवानों की सेवा से कटौती के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

तीन लाख सैनिकों की कटौती, आगे और सुधार होंगे: चीनी सेना
X

चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने तीन लाख जवानों की सेवा से कटौती के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है और आने वाले समय में और सुधार किए जाएंगे।

चीनी रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने संवाददाताओं को बताया कि सेना में तीन लाख कर्मियों की कटौती करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना और देश की ओर से किया गया यह एक महत्वपूर्ण निर्णय और राजनीतिक घोषणा थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की भारत को चेतावनी, कहा- अगर दुस्साहस किया तो देंगे माकूल जवाब

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2015 में यह घोषणा की थी कि दुनिया के सबसे बड़ी सेना में तीन लाख कर्मियों की कटौती की जाएगी। चीन ने इस बार अपने रक्षा बजट में बेतहाशा बढ़ोतरी कर इसे 175 अरब डॉलर कर दिया है।

इनपुट भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story