इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से अबतक 1234 लोगों की मौत, तीन जेलों से 1400 से ज्यादा कैदी फरार
इन दिनों इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से चारों तरफ हाहाकार मची हुई है। एक तरफ मरने वालों की संख्या 1,234 करीब पहुंच गई है तो वहीं तीन जेलों से कम से कम 1400 कैदी फरार हो गए।

इन दिनों इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से चारों तरफ हाहाकार मची हुई है। एक तरफ मरने वालों की संख्या 1,234 करीब पहुंच गई है तो वहीं तीन जेलों से कम से कम 1400 कैदी फरार हो गए।
इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप तथा उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गयी है। पहले यह संख्या 844 बताई गई थी।
ये भी पढ़ें - किसान रैली: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत का मोदी सरकार पर हमला, किसानों से की ये बड़ी अपील
मरने वालों का आंकड़ा
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1,234 लोग मारे गये हैं। इस बीच मंगलवार को इंडोनेशियाई पुलिस ने बताया कि उन्होंने भूकंप और सुनामी प्रभावित सुलावेसी द्वीप पर लूटपाट करने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है।
Indonesia raises quake-tsunami death toll to 1,234, reports AFP pic.twitter.com/LZaZiPt6GJ
— ANI (@ANI) October 2, 2018
यहां पर जीवित बचे लोगों ने पानी, खाना और अन्य वस्तुओं के लिए दुकानों में लूटपाट की है। उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख आरी डोनो सुकमांटो ने बताया कि पहले और दूसरे दिन कोई दुकान नहीं खुली। लोग भूखे थे। लोगों को सामान की सख्त जरूरत थी। यह एक समस्या नहीं है।
तीन जेलों से कैदी फरार
इंडोनेशिया में के सुलावेसी प्रांत की तीन जेलों से 1400 कैदी फरार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पालु शहर में सुनामी से एक जेल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते यहां से सबसे ज्यादा 581 कैदी भाग निकले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App