ICAN संस्था को मिला 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार, जानें ICAN के बारे में सब कुछ
ICAN ने परमाणु हथियारों के खात्मे के अभियान में अहम रोल अदा किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Oct 2017 2:58 PM GMT
ICAN यानि इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन संस्था को 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। इस संस्था ने परमाणु हथियारों के खात्मे के अभियान में अहम रोल अदा किया है।
नोबेल कमेटी ICAN संस्था को उनके बेहतरीन काम के लिए नोबेल के शांति पुरस्कार के लिए चुना है। इस संस्था ने दुनियाभर में विनाशकारी हथियारों की दौड़ में मानवजाति के कल्याण के लिए सराहनीय काम किया है।
ICAN संस्था पिछले 10 सालों से वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों पर बैन लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संस्था का मानना है कि परमाणु संधि इस दिशा में अहम साबित हुई है, लेकिन असल में हथियार खत्म करने अभी भी बाकी है।
नोबेल पुरस्कार मिलने से उत्साहित ICAN संस्था के ग्रुप हैड बीट्राइस फिन का कहना है कि हमने अभी और आगे जाना है। हमारा काम तब तक खत्म नहीं होगा, जबकि इस दुनिया से परमाणु हथियारों को पूरी तरह से खात्मा नहीं हो जाता है।
ICAN यानि इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन एक वैश्विक सिविल सोसाइटी है, जो परमाणु निशस्त्रीकरण संधि को लागू करने की दिशा में काम कर रही है।
ICAN को 2007 में लॉन्च किया गया था और आज इसके 101 देशों में 468 साझेदार संगठन हैं।
इसके फाउंडर लैंडमाइंस प्रतिबंध करने के अभियान से बेहद इंस्पायर थे और इसी तर्ज पर ICAN ने परमाणु हथियारों के खिलाफ अपना अभियान चलाया।
इस संस्था की टीम जिनेवा और स्वीट्जरलैंड से अपने अभियान को आगे बढ़ाती है और अन्य देशों में सहयोगी संगठनों के जरिए काम करती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story