Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

थाईलैंड कोर्ट ने पाकिस्तान को दिया झटका, दाऊद का सहयोगी शार्प शूटर झिंगाड़ा आएगा भारत

थाईलैंड की आपराधिक अदालत ने आज अपने फैसले में छोटा शकील के नजदीकी सईद मुजाक्किर मुद्दस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगड़ा को भारतीय नागरिक मान लिया है।

थाईलैंड कोर्ट ने पाकिस्तान को दिया झटका, दाऊद का सहयोगी शार्प शूटर झिंगाड़ा आएगा भारत
X

थाईलैंड की आपराधिक अदालत ने आज अपने फैसले में छोटा शकील के नजदीकी सईद मुजाक्किर मुद्दस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगड़ा को भारतीय नागरिक मान लिया है।

अदालत में सईद मुजाक्किर मुद्दस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगड़ा भारत वापस भेजने का आदेश दिया है। बता दें कि मुन्ना झिंगड़ा की नागरिकता को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चल रहा था।

भारत झिंगड़ा को अपना नागरिक बता रहा था और पाकिस्तान भी झिंगड़ा को अपना नागरिक बता रहा था। हालांकि, थाईलैंड अदालत ने अब मान लिया है कि झिंगड़ा भारत का ही नागरिक है।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश झिंगरा को अपना नागरिक बता रहे थे। हालांकि, थाईलैंड कोर्ट ने अब मान लिया है कि झिंगड़ा भारत का ही नागरिक है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर महिला ने फेंकी काली स्याही

पाकिस्तान ने मुन्ना झिंगाड़ा को अपना नागरिक होने का दावा किया था। लेकिन थाईलैंड की अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुन्ना झिंगाड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी और सार्प शूटर है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुन्ना झिंगाड़ा 2000 से बैंकॉक जेल में बंद है, बीच मुन्ना की नागरिकता को लेकर भारत पाकिस्तान के विवाद चल रहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story