नाबालिग ने अरेंज मैरिज से किया इनकार, तो मां-बाप ने लड़की पर फेंका खौलता तेल
अमेरिका के टेक्सास में अरेंज मैरिज न करने पर एक 16 साल की लड़की को उसके माता-पिता द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

अमेरिका के टेक्सास में एक 16 साल की लड़की को उसके माता-पिता द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की के परिजनों की पहचान 34 वर्षीय अब्दुलाह फाहमी एल हिशमावी और 33 वर्षीय हमदियाह सहा अल हिशमावी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- चीन की नई चाल, भारतीय सीमा में घुसे चीनी हेलीकॉप्टर, 1 महीने में चौथी बार किया सीमा उल्लंघन
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की 30 जनवरी से लापता थी। जिसक चलते परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
मामले की जांच के बाद शुक्रवार को बेक्सर काउंटी पुलिस अधिकारी जेवियर सलाज़ार ने बताया कि मारिब ने शादी से मना कर दिया था जिसके कारण उसके परिजनों ने पहले तो झाडू से उसे पीटा फिर उसका गला दबाया जब तक की वह बेसुध नहीं हो गई।
इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। उसके माता-पिता पिछले एक साल से मारिब से शादी करने के लिए ककह रहे थे। उन्होंने उसका रिश्ता दूसरे शहर के एक व्यक्ति के साथ किया था जो कि उन्हें इस शादी के बदले 20,000 डॉलर देने वाला था। उस समय लड़की की उम्र 15 साल थी।
यह भी पढ़ें- मोदी ने वाराणसी को बना दिया ''वायरलेस शहर'', अब नहीं हैं यहां खम्भे और तारें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App