10 दिन के कश्मीर एकजुटता अशरा मनाने की योजना बना रहा आतंकी हाफिज सईद
जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमला के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने आज कहा कि उसका समूह दो फरवरी से 10 दिन का कश्मीर एकजुटता अशरा मनाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Jan 2018 7:23 AM GMT
जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमला के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने आज कहा कि उसका समूह दो फरवरी से 10 दिन का कश्मीर एकजुटता अशरा (दस दिन) मनाएगा।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के संगठनों ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची: एनआईए
सईद ने कहा, ‘‘हम कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए समूचे पाकिस्तान में रैलियां, सम्मेलन और सेमिनार करेंगे।'
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दिसंबर 2008 के प्रस्ताव 1267 के तहत सईद सूचीबद्ध है। उसे पाकिस्तान में नवंबर में ही नजरबंदी से रिहा किया गया।
अमेरिका के वित्त विभाग ने उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है और अमेरिका ने 2012 से उस पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा हुआ है।
ये भी पढ़ें- यूएन सुरक्षा काउंसिल की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, आतंकी हाफिज सईद ने डर कर दी सरकार को याचिका
ऐसा माना जाता है कि सईद की जमात उद दावा लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख संगठन है जो मुंबई हमले के लिए कसूरवार है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story