अफगानिस्तान: एक और आतंकी हमले से दहला काबुल, मिलिट्री अकादमी पर हुए हमले में 1 की मौत, 10 घायल
मार्शल फहिम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पर सोमवार तड़के यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने काबुल सैन्य अकादमी में हमला किया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल इन दिनों आतंवादी हमलों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। सोमवार सुबह एक सैन्य अकादमी पर हमला हूआ है जिसमें हमलावर के मारे जाने की बात सामने आई है।
MoD प्रवक्ता Dawlat Waziri ने कहा कि 3 हमलावरों को मार गिराया गया जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। 1 अभी भी मार्शल फहिम सैन्य विश्वविद्यालय पर हमला करने के बाद से लड़ रहा है। वाजिरी ने आगे कहा कि 1 एएनए सिपाही की मौत हुई, 10 घायल हो गए।
MoD spokesman Dawlat Waziri said 3 attackers killed, 1 arrested, 1 still fighting after attacking Marshal Fahim Military University in #Kabul early Monday morning. Wazari says 1 ANA soldier killed, 10 wounded: TOLOnews #Afghanistan
— ANI (@ANI) January 29, 2018
स्थानीय मीडिया के अनुसार मार्शल फहिम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पर सोमवार तड़के यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने काबुल सैन्य अकादमी में हमला किया।
Security forces have cordoned off the area around Marshal Fahim Military University in Kabul as attack is ongoing: TOLOnews #Afghanistan
— ANI (@ANI) January 29, 2018
गौरतलब है कि काबुल में शनिवार को भी घातक हमला हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इन हमलों के पीछे इस्लामिक स्टेट और तालिबान का हाथ होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र, इन वजहों से मोदी सरकार के लिए होगा अहम
सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह 5:00 बजे बंदूकधारियों ने हमला किया, टोलो न्यूज ने कैंप के अंदर के सूत्रों के हवाले से कहा है कि प्रवेश की ओर से गोलीबारी और धमाकों की आवाजें अंदर तक सुनी जा रही हैं। एक पत्रकार ने घटनास्थल से खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया है।
Security forces in the area around Marshal Fahim Military University in #Kabul after gunfire and explosions were heard there, one of the terrorists arrested by security forces. #Afghanistan pic.twitter.com/d7hjhgMmek
— ANI (@ANI) January 29, 2018
ज्ञात हो कि 21 अक्तूबर, 2017 को इसी अकादमी के छात्रों को निशाना बनाकर किये गये आत्मघाती हमले में 15 कैडेट्स की मौत हो गयी थी। उस वक्त उग्रवादियों ने उस बस को निशाना बनाया था, जिसमें कैडेट्स जा रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App