लोकसभा चुनाव 2019: NDA की डिनर पार्टी से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की हुई सीक्रेट मीटिंग, ये बातें हुईं लीक
बिहार में आज एनडीए की डिनर पार्टी होगी, लेकिन डिनर पार्टी से पहले ही लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।

बिहार में आज एनडीए की डिनर पार्टी होगी, लेकिन डिनर पार्टी से पहले ही लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। लगभग 40 मिनटों चली इस बैठक में तेजस्वी और राहुल ने बिहार के राजनीतिक विषयों और सामाजिक सरोकारों पर बात की।
इसके आलावा कांग्रेस की रणनीति के अनुसार बिहार में महागठबंधन को और बड़ा बनाने के साथ साथ लोकसभा चुनाव 2019 में कैसे विजय प्राप्त हो इस पर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एजेंडा सेटिंग, चुनाव प्रचार-प्रसार रणनीति, उम्मीदवार चयन केंद्र की विफलता के बारे विचार विमर्श किया गया।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि राहुल गांधी से आगे भी मुलाकात जारी रहेगी। लोकतंत्र बचाने के लिए महागठबंधन को और मजबूत किया जा रहा है।
इस महागठबंधन का उद्देशय लोगों के हक़ और उनके अधिकारों के साथ उन्हें न्याय दिलाना है। हमने संविधान बचाओ न्याय यात्रा के अंतर्गत राज्य का दौरा किया है तथा रैलियां की है।
इस रैली का लोगों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है और महागठबंधन के प्रति लोगों का अविश्वास भी बढ़ा है। जबकि भाजपा की सरकार के कार्यकाल में लोगों ने सिर्फ परेशानी झेली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App