Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- सबसे डरपोक मुख्यमंत्री हैं नीतीश जी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- सबसे डरपोक मुख्यमंत्री हैं नीतीश जी
X

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जो को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह राज्य चलाने में असमर्थ हैं। नीतीश जी हमारी बेटियों के लिए न्याय के लिए नहीं लड़ रहा हैं, बल्कि अपराध करने वालों को बचा रहा है।

इससे यह साबित होता है कि वे सबसे डरपोक मुख्यमंत्री हैं। उन्हें राज्य गृह मंत्रालय से भी इस्तीफा देना चाहिए। मधुबनी शेल्टर होम से जो लड़की गायब हुई उसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन नीतीश जी कई मंत्रियों और अधिकारियों को बचाना चाह रहे हैं।

मैं नीतीश जो को उस लड़की के ठिकाने को प्रकट करने के लिए एक हफ्ते का समय देता हूं। इसके बाद हम मधुबनी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 20 सवाल पूछे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बच्चियों के इंसाफ और सुरक्षा को लेकर मैं ये सवाल पूछ रहा हूं, जिसे पूरा देश जानना चाहता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story