यहां बनी 57 किमी दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग
इसी साल जून में GBT का सेरेमोनियल इनॉग्रेशन किया गया था

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Dec 2016 12:00 AM GMT
जिनेवा. स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग बनाई गई है। इस टनल से रोजाना 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेनें गुजरेंगी।
रविवार को रेगुलर रेल सर्विस शुरू हो गई। रेल के जरिए ज्यूरिख से लुगानो तक यात्रियों को ले जाया गया। इसको बनाने में 17 साल लगे। करीब 80 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। गॉटहार्ड बेस टनल (GBT) 57 किलोमीटर लंबी है और आल्प्स पहाड़ों के 2.3 किलोमीटर नीचे बनी है।
theguardian के मुताबिक, इसी साल जून में GBT का सेरेमोनियल इनॉग्रेशन किया गया था। इस इनॉग्रेशन में जर्मन चांसलर एंजेला मॉर्केल और फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रैंकोइस हॉलैंड जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसने जापान की 53.9 किलोमीटर लंबी सीकान टनल को पीछे छोड़ दिया है। इस सुरंग की पहली यात्रा के लिए 1,30,000 लोग तैयार थे। लेकिन 500 लोगों को लॉटरी से चुना गया।
बता दें कि 1947 में सबसे पहले स्विस इंजीनियर कार्ल एडवर्ड ग्रूनर ने इसकी पहला डिजाइन बनाया था। प्रोजेक्ट की बढ़ती कास्ट, प्रॉसेस में देरी और दूसरी परेशानियों की वजह से ये प्रोजेक्ट 1999 तक टलता गया। तब से 17 साल में करीब 80 हजार करोड़ की लागत से यह सुरंग बनी है।
इसे बनाने में इंजीनियर्स को करीब 73 तरह के रॉक्स को ब्लास्ट करना पड़ा। इसमें कई हार्ड ग्रेनाइट और कई सॉफ्ट थे। 28 मिलियन टन रॉक्स को टनल के निकाला गया। इसके कन्स्ट्रक्शन के दौरान 9 वर्कर्स की मौत हुई।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story