भारत-कम्बोडिया के बीच द्विपक्षीय रिश्तें होंगे मजबूत, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चार दिवसीय दो देशों के दौरे पर हैं। वियतनाम का दौरा करने के बाद विदेश मंत्री बुधवार को कंबोडिया पहुंची वे वहीं मौजूद हैं।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चार दिवसीय दो देशों के दौरे पर हैं। वियतनाम का दौरा करने के बाद विदेश मंत्री बुधवार को कंबोडिया पहुंची वे वहीं मौजूद हैं। विदेश मंत्री सुषमा ने आज कम्बोडिया की राजधानी नॉम पेन्ह में कम्बोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात की
EAM Sushma Swaraj met Cambodian Prime Minister Hun Sen in Phnom Penh earlier today. She is on a four-day visit to Vietnam and Cambodia. pic.twitter.com/Go1H1zU8F6
— ANI (@ANI) August 29, 2018
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपने कंबोडियन समकक्ष प्रकाश सेखोन से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय अहम मुुद्दों पर चर्चा की।
बता दें कि इसी साल जनवरी में कम्बोडिया के पीएम हुन सेन भारत आए थे। उस दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारे बीच सांस्कृतिक संबंधों में साझा विरासत का सबसे अहम हिस्सा है।
12वीं शताब्दी में बनाए गए ऐतिहासिक अंकोरवाट मंदिर का रेस्टोरेशन, इस सहयोग का उदाहरण है। भारत को प्रसन्नता है कि कंबोडिया में इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में हम सहयोग कर सके। हमारी भाषाएं भी बाली और संस्कृत के श्लोकों से निकली हैं। ऐसे में आपसी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई संभावनाएं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App