सुषमा स्वराज ने किया जनाद्रिया उत्सव का उद्घाटन, हज कोटा बढाने के लिए किया सऊदी के सुल्तान का शुक्रिया
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय यात्रा के दौरे पर सऊदी अरब में हैं। सुषमा स्वाराज सऊदी अरब में हर साल होने वाले जनाद्रिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय यात्रा के दौरे पर सऊदी अरब में हैं। सुषमा स्वाराज सऊदी अरब में हर साल होने वाले जनाद्रिया उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
शाह सलमान ने सुषमा स्वराज की स्वागत में राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति महोत्सव जनाद्रिया का उद्घाटन किया। भारत को इस उत्सव में 'विशिष्ट अतिथि राष्ट्र' का दर्जा दिया गया है।
इसे भी पढ़ेंः त्रिपुरा चुनावः आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 18 फरवरी को होंगे चुनाव
महोत्सव समाप्त होने के बाद सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने शांति के क्षेत्र में भारत के समर्थन की पुष्टि की और आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों के लिए कहा।
सुषमा स्वराज ने हज यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई और बहनें हज यात्रा के लिए सऊदी अरब आते हैं। सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के शंहशाह को हज का कोटा बढ़ाने, महिलाओं को मरहम इजाजत देने और हज तीर्थ यात्रियो को विशेष सुविधा देने के लिए धन्यवाद भी कहा।
क्या है जनाद्रिया उत्सव
यह उत्सव का 32वां संस्करण है। जनाद्रिया की शुरूआत 1985 में सत्तारूढ़ शाह के संरक्षण में हुई थी। यह कार्यक्रम दो सप्ताह तक चलेगा। उत्सव में कई तरह की चित्रकारी, संगीत और व्यंजन के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनाद्रिया उत्सव का आयोजन नेशनल गार्डस की ओर से किया गया है। इसमें सऊदी अरब की संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन किया जाता है। भारत पहली बार इस उत्सव में विशिष्ट अतिथि राष्ट्र है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App