तीन दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंचीं सुषमा स्वराज, भारतीय समुदाय को संबोधित किया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सऊदी अरब की अपनी पहली यात्रा पर आज यहां पहुंचीं। वह इस दौरान सऊदी अरब के जनाद्रिया महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। सऊदी अरब में तीस लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सऊदी अरब की अपनी पहली यात्रा पर आज यहां पहुंचीं। वह इस दौरान सऊदी अरब के जनाद्रिया महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। सऊदी अरब में तीस लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। सुषमा तीन दिन की अपनी यात्रा के दौरान सऊदी नेतृत्व से मुलाकात करेंगी और परस्पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
ये भी पढ़ें- असांजे के खिलाफ ब्रिटिश गिरफ्तारी वारंट अब भी वैध, अंतिम फैसला अगले सप्ताह
सुषमा ने यहां पहुंचने के बाद अपने पहले कार्यक्रम के तहत एक स्वागत कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। सुषमा ने इस दौरान दोनों देशों के संबंधों के बारे में बात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा के पहले कार्यक्रम के तहत रियाद में एक स्वागत कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के लोगों के लिए घर से दूर एक घर है।' कुमार ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर विस्तार से बात की।'
ये भी पढ़ें- भारत ने एशिया के लिए वैश्विक विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में किया सुधारWarm welcome reflecting our relationship! EAM @SushmaSwaraj received by Saudi officials and Indian Ambassador Ahmad Javed on her arrival at Riyadh airport. Saudi Arabia is India's valued strategic partner. #IndiaAtJanadriya pic.twitter.com/MJBPtXtPV0
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) February 6, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App