Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जापान में भारतीय समुदाय के बीच बोलीं सुषमा स्वराज, मोदी-आबे दोस्ती से मजबूत हुए संबंध

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंची। सुषमा स्वराज यहां 9वीं भारत-जापान कूटनीतित वार्ता में हिस्सा ले रही है।

जापान में भारतीय समुदाय के बीच बोलीं सुषमा स्वराज, मोदी-आबे दोस्ती से मजबूत हुए संबंध
X

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंची। सुषमा स्वराज यहां 9वीं भारत-जापान कूटनीतित वार्ता में हिस्सा ले रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत और जापान के बीच संबंध और भी ज्यादा फ्रेंडली होने का सबसे बड़ा कारण भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे की दोस्ती है।

बता दें कि यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जापान के विदेश मंत्री टारो कोनो से द्वीपक्षीय मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज और टारो कानो के बीच द्वीपक्षीय मुलाकात गुरुवार को होनी है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने के आरोप में 30 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा पर रोक

जानकारी के मुताबिक, नौंवी भारत-जापान कूटनीतित वार्ता 29 मार्च से शुरू हो रही हैं। जिसमें इन दो देशों के बीच संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story