आतंकी हमले में जीवित बचे पुलिसकर्मी की बेटी को सरकारी नौकरी मिली
मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचे एक पुलिसकर्मी की बेटी को महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग में उप निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 March 2018 1:57 AM GMT
मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचे एक पुलिसकर्मी की बेटी को महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग में उप निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है। धनश्री (23) कांस्टेबल अरूण जाधव की पुत्री हैं।
जाधव उस पुलिस वैन में थे जिस पर पाकिस्तानी आतंकवादियों अजमल कसाब और अबू इस्माइल ने कामा अस्पताल के निकट 26 नवंबर, 2008 को गोलीबारी की थी।
महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, आईपीएस अधिकारी अशोक कामटे और मुठभेड़ विशेषज्ञ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर तथा तीन कांस्टेबल आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story