सर्वे रिपोर्ट: महिलाओं के लिए असुरक्षित मामले में पहले नंबर पर भारत, 10वें नंबर पर अमेरिका
थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के एक सर्वे ने दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे खतरनाक देशों में भारत पहले नंबर पर है।

थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के एक सर्वे ने दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे खतरनाक देशों में भारत पहले नंबर पर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक और असुरक्षित बताया गया है। सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और सेक्स स्कैंडल मामलों में भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक बताया गया है।
भारत में साल 2007 से लेकर 2016 यानि 9 सालों में भारत में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसाओं के मामले में 87 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि सर्वे के मुताबिक, भारत में हर 4 घंटे में महिला रेप का शिकार होती हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस सूची में कई देश हैं जहां महिलाएं असुरक्षित हैं। इसमें पाकिस्तान छठे नंबर, सोमालिया, सीरिया, अफगानिस्तान और अमेरिका दसवें नंबर पर है, जो ज्यादा खतरनाक बताए गए हैं।
बता दें कि थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन ने जो सर्वे रिपोर्ट निकाली है उसमें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 देश को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल क्राइम ब्यूरो ने बताया कि यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App