सर्जिकल स्ट्राइक 2: चीन और यूरोपीय संघ ने कहा- अधिकतम संयम बरतें भारत और पाक
चीन ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान से ''संयम बरतने'' का आह्वान किया और भारत से कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संचालित करे।

चीन ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान से 'संयम बरतने' का आह्वान किया और भारत से कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संचालित करे। चीन की यह टिप्पणी पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारतीय लड़ाकू विमानों की ओर से आज तड़के किये गये हमले के कुछ घंटे बाद आई है।
पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हवाई हमलों के संबंध में चीन की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां मीडिया से कहा कि हमने संबंधित खबरें देखी हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान दोनों दक्षिण एशिया में महत्वपूर्ण देश हैं। दोनों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध और सहयोग दोनों देशों के साथ ही दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के भी हित में है।
यूरोपीय संघ ने भी संयम बरतने को कहा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App