Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुपरस्टार रजनीकांत बनाएंगे नई पार्टी, राज्यसभा सांसद ने उड़ाया जमकर मजाक

रजनीकांत ने कहा कि सत्य, कार्य और प्रगति ही हमारी पार्टी के तीन मुख्य मंत्र होंगे।

सुपरस्टार रजनीकांत बनाएंगे नई पार्टी, राज्यसभा सांसद ने उड़ाया जमकर मजाक
X

दक्षिण से लेकर समूचे भारत में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी नई भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि वो अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वो पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि वो कायर नहीं हैं।

रजनीकांत ने कहा कि वो नई पार्टी बनाकर राज्य में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी बनाने का फैसला काफी देर से लिया लेकिन ये जरूरी था। अगले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु के सभी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लडूंगा।
रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र इस समय खराब आकार में है और सभी दूसरे राज्य तमिलनाडु का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर नेता हमारे पैसों को हमारे ही राज्य के धरती पर लूटते रहे। हमें निचले स्तर से बदलाव लाना होगा लेकिन ये लोगों के समर्थन और भगवान के आशीर्वाद से ही संभव हो सकता है।
रजनीकांत ने का कि सच, कार्य और प्रगति ही हमारी पार्टी के तीन मुख्य मंत्र होंगे।
रजनीकांत के ऐलान के बाद बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने बस राजनीति में आने की घोषणा की है। कोई डॉक्युमेंट नहीं, कोई योजना नहीं।
वो अनपढ़ हैं। केवल मीडिया का ध्यान अपनी ओर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। तमिलनाडु के लोग समझदार हैं. वो सही फैसला करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story