अफगानिस्तान: एक हफ्ते के भीतर दूसरा बड़ा आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत
काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के निकट आज एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Jan 2018 2:17 PM GMT Last Updated On: 5 Jan 2018 2:17 PM GMT
काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के निकट आज एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उप गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरात राहिमी ने एएफपी को बताया, ‘‘एक आत्मघाती हमलावर ने एक प्रदर्शन के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के निकट खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया।'
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने एएफपी को बताया कि 11 शव शहर के आसपास के अस्पतालों में ले जाये गये है। इनके अलावा 25 घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया है। वाहिद ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
एक सुरक्षा सूत्र ने एएफपी को बताया कि हमले में 20 लोगों की मौत हुई है और 20 घायल हुए है। हालांकि मृतकों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकती है। हमले की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story