Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाइजीरिया: बोको हराम ने किए आत्मघाती हमले, 60 से अधिक लोगों की मौत

ये धमाके एडमावा प्रांत की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में दोपहर एक बजे के बाद हुए। इन आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ जान पड़ता है।

नाइजीरिया: बोको हराम ने किए आत्मघाती हमले, 60 से अधिक लोगों की मौत
X

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आज एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोग मारे गये। इन दो आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ जान पड़ता है।

कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया था।

ये धमाके एडमावा प्रांत की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में दोपहर एक बजे के बाद हुए। बताया जाता है कि युवकों ने ये विस्फोट किये।

इसे भी पढ़ें- चुनावों से पहले पाकिस्तानी सिखों को लुभाने के प्रयास में जुटा आतंकी हाफिज सईद

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के इमाम गार्की ने बताया कि पुलिस और रेडक्रॉस के संयुक्त आकलन में पाया गया कि 26 लोग मारे गये हैं और 56 घायल हुए हैं। घायलों में से 11 की हालत नाजुक है।

लेकिन मुबी जनरल हॉस्पीटल के एक मेडिकल सूत्र ने बताया कि अस्पताल में 37 शव लाये गये हैं जबकि राहत अभियान में लगे एक बचावकर्मी का कहना है कि उसने 42 शव और 68 घायलों को गिना है।

एक स्थानीय निवासी मुहम्मद हामिदू ने कहा कि कब्रिस्तान छोड़ने से पहले मैंने 68 लोगों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। वहां और शव परिवारों द्वारा लाये जा रहे हैं।

इनपुट- भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story