रोहिंग्या: नदी में नाव पलटने से बच्चों समेत 8 की मौत, दर्जनों लापता
म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसक हमले लगातार जारी है।

म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसक हमले लगातार जारी है। जिससे रोहिंग्या वहां से पलायन को मजबूर हो रहे है और इतना ही नहीं वैश्विक ताकते मानवता के लिए इस गम्भीर मुददे पर चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे म्यांमार की मिलिट्र रोहिंग्या पर और अक्रमण होती जा रही है।
बता दें कि म्यांमार से बाहर किए जा रहे रोहिंग्या लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब म्यांमार से रोहिंग्या शरणार्थियों को बांग्लादेश ले जा रही एक नाव के पलट जाने से 8 रोहिंग्या लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों अब भी लापता हैं। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।
इसे भी पढें: SC ने दिया आदेश, रोहिंग्या मुसलमानों को अगली सुनवाई तक वापस नहीं भेजेगी सरकार
यह नाव म्यांमार और बांग्लादेश को अलग करने वाली नफ नदी के किनारे पर डूबी है। अनुमान के मुताबिक नाव में 50 लोग सवार थे। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एस. एम. आरिफ-उल-इस्लाम ने बताया कि नौका में अनुमानित तौर पर पचास से ज्यादा लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि आठ शव बह कर नदी के तट पर आ गए जबकि 21 लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं।
इसे भी पढें: अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- रोहिंग्या पर स्पष्ट करें अपना रूख
बॉर्डर गार्ड ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह नाव बांग्लादेश के तट से करीब 200 मीटर दूर डूबी हैं। इससे करीब एक सप्ताह पहले नफ नदी के मुहाने पर रोहिंग्या समुदाय के सदस्यों से भरी एक और नाव भी डूब गई थी।
एक अनुमान के मुताबिक म्यामांर में सेना की कार्रवाई के बाद से करीब पांच लाख मुस्लिम शरणार्थी बांग्लादेश चले गए हैं। अभी तक करीब एक दर्जन नौकाएं डूबने से लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है।
बताया गया हैं कि नाव में क्षमता से अधिक लोंग सवार थे जिसकी वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App