ब्रह्मांड वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का कैम्ब्रिज में हुआ अंतिम संस्कार, सम्मान में चर्च ने बजाई 76 बार घंटी
भौतिकीविद और ब्रह्मांड वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज अंतिम संस्कार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज के नजदीक एक चर्च में किया गया। वहां उनके परिवार के सदस्य, दोस्तों और सहकर्मियों सहित लगभग 500 लोग मौजूद थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2018 9:15 AM GMT Last Updated On: 1 April 2018 9:15 AM GMT
भौतिकीविद और ब्रह्मांड वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का शनिवार अंतिम संस्कार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज के नजदीक एक चर्च में किया गया। वहां उनके परिवार के सदस्य, दोस्तों और सहकर्मियों सहित लगभग 500 लोग मौजूद थे।
यह कॉलेज हॉकिंग का 50 से अधिक वर्षों तक अकादमिक घर रहा है।विश्व के मशहूर वैज्ञानिकों और लेखकों में एक हॉकिंग ने 14 मार्च को 76 वर्ष की उम्र में अपने कैम्ब्रिज स्थित घर में आखिरी सांस ली थी।
अभिनेता एडी रेडमेन भी मौजूद
परदे पर वैज्ञानिक की भूमिका साकार कर ऑस्कर जीतने वाले ब्रिटिश अभिनेता एडी रेडमेन भी इस दौरान मौजूद थे। हॉकिंग के बच्चों की इच्छा के अनुरूप गॉन्विल में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट मेरी द ग्रेट और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कैयुस कॉलेज में उनकी अंतिम सेवा (फ्यूनरल सर्विस) बेहद निजी स्तर पर की गई।
हॉकिंग का ताबूत लाए जाने के समय चर्च के बाहर सैकड़ों लोग जमा थे। उनके सम्मान में चर्च में 76 बार घंटी बजाई गई। विश्व के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक हॉकिंग ने अंतरिक्ष की उस खोज के लिए जरूरी गणित तैयार कर लिया था, जिसके जरिए “कई ब्रह्मांडों' की मौजूदगी के प्रायोगिक सबूत खोजे जा सकते हैं।
8 जनवरी 1942 को हुआ जन्म
हॉकिंग का जन्म इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में आठ जनवरी, 1942 को हुआ। ठीक इसी दिन महान खगोलविद गैलिलियो गैलीली की 330वीं पुण्यतिथि थी। हॉकिंग को स्नायु संबंधी बीमारी (एम्योट्रॉपिक लेटरल स्लेरोसिसस) थी, जिसमें व्यक्ति कुछ ही वर्ष जीवित रह पाता है।
21 वर्ष की आयु में हुई बिमारी
उन्हें यह बीमारी 21 वर्ष की आयु में 1963 में हुई और शुरूआत में डॉक्टरों ने कहा कि वह कुछ ही वर्ष जीवित रह सकेंगे। जुझारू हॉकिंग अपनी बीमारी का पता लगने के बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ने चले गये और अल्बर्ट आइंस्टिन के बाद वह दुनिया के सबसे महान भौतिकीविद बने।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story