श्रीदेवी की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, तस्वीरें देख आंखें हो जाएंगी नम
श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। आज 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा।

श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। आज 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा।
दुबई के जुमेराह एमीरेट्स टावर्स होटल के कमरे में अभिनेत्री के मृत पाए जाने के तीन दिन बाद मंगलवार को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर को उनका पार्थिव शरीर सौंपा गया था।
9:30 बजे मुंबई पहुंची
श्रीदेवी की पार्थिव देह को अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार रात 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। बता दें कि अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह ही दुबई गए थे।
अंतिम दर्शन
अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब श्रीदेवी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा
9:30 से 12:30 बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन
3:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में
ग्रीन एकर्स
श्रीदेवी की पार्थिव देह को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया। इस दौरान उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ देखी गई। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बॉलीवुड के लिए पद्मश्री श्रीदेवी बेहद अहम हैं। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में सन्नाटा सा छाया हुआ है। न वहां हंसी-ठिठोली हो रही है और न ही नोंकझोंक। अनेक फिल्मों की शूटिंग रोक दी गईं हैं। सारा माहौल गमगीन बना हुआ है। दूसरी तरफ, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने श्रीदेवी की मौत के गम में अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिए हैं।
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के एक गीत ‘बादुम्मबा’ की शूटिंग रद्द कर दी। सबसे पहले जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर ने अपनी होली की पार्टी रद्द करने की घोषणा की।
फिर रामगोपाल वर्मा ने कहा कि वह अपनी नयी फिल्म का टाइटल और पोस्टर की घोषणा नहीं करेंगे। इतना ही नहीं फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री को श्रद्धांजलि स्वरूप हमने फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी है।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी फिलहाल अपने चाचा अनिल कपूर के मुंबई स्थित आवास पर है जहां संवेदना व्यक्त करने सभी वर्गों के लोग पहुंच रहे हैं।
sridevi funeral final farewell sridevi last respect sridevi death photo,Sridevi,Sridevi Kapoor,shridevi funeral,sridevi death,shridevi death news,shridevi news,sridevi dead body photos,Boney Kapoor,India,Ram Gopal Varma,Cardiac arrest,श्रीदेवी,श्रीदेवी डेथ,बोनी कपूर,श्रीदेवी की अंतिम विदाई,भारत,अनिल कपूर,ऋषि कपूर,अर्जुन कपूर,शाहरुख़ ख़ान,राम गोपाल वर्मा,मोहित मारवाह,एकता कपूर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- sridevi funeral final farewell vile parle mumbai sridevi last respect sridevi death photo Sridevi Sridevi Kapoor shridevi funeral sridevi death shridevi death news shridevi news sridevi dead body photos Boney Kapoor India Ram Gopal Varma Cardiac arrest श्रीदेवी श्रीदेवी डेथ बोनी कपूर श्रीदेवी का अंत