जानें अभिनेत्री श्रीदेवी के शव को मुंबई आने में क्यों हो रही देरी, ये है वजह
बॉलीवुड की ''चांदनी'' श्रीदेवी के निधन से फिल्मी जगत के साथ-साथ दुनिया भर में फैले उनके फैंस सदमे में हैं। दुबई में निधन के बाद अब मुंबई में तमाम सितारे और परिजन उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी के निधन से फिल्मी जगत के साथ-साथ दुनिया भर में फैले उनके फैंस सदमे में हैं। दुबई में निधन के बाद अब मुंबई में तमाम सितारे, परिजन और उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।
भारत लाए जाने से पहले श्रीदेवी के शव का दुबई में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद दुबई पुलिस की ओर से फरेंसिक जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिर अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को रविवार देर शाम तक मुंबई लाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-श्रीदेवी की मौत से चंद घंटे पहले की ये खास तस्वीरें और वीडियो, कर देंगी आपकी भी आंखें नम
ये है पोस्टमार्टम होने की वजह
बता दें कि भारत में आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मृत्यु होने पर पोस्टमॉर्टम या जांच की जरूरत नहीं होती। लेकिन दुबई में ऐसा नियम नहीं है। लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है।
दुबई के कानून के तहत अगर किसी विदेशी नागरिक की अचानक मृत्यु होती है तो उसकी जांच होती है और पोस्टमॉर्टम किया जाता है, जिससे मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके।
इतना ही नहीं पुलिस को कागजी प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ती है। जिसके तहत पहले संबंधित देश के दूतावास को सूचित किया जाता है। फिर दूतावास की ओर से मृतक का पासपोर्ट कैंसिल किया जाता है व नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है।
दुबई के कानून के तहत पोस्टमॉर्टम के बाद जारी रिपोर्ट में बताया जाता है कि व्यक्ति की मौत की वजह क्या थी। इस डॉक्यूमेंट पर बकायदा पुलिस की मुहर लगी होती है।
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी Love Story: इस फिल्म को देख फिदा हो गए थे बोनी कपूर, फिर ऐसे हुई शादी
फिलहाल, श्रीदेवी के निधन के बाद दुबई में यह पूरी प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही श्रीदेवी के शव को मुंबई लाया जा सकेगा। जिसके लिए कहा जा रहा है कि इसमें रविवार शाम तक का वक्त लग सकता है।
Absolutely shocked to get the report about untimely demise of #Sridevi
— IndAmbUAE (@navdeepsuri) February 25, 2018
Conveyed my condolences to the family.
Our consulate in Dubai is working with local authorities to provide all possible assistance.
UAE में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस फरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने में लगी है। हम श्रीदेवी के परिवार और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App