Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका के बाद मेक्सिको में बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, 2 की मौत, 4 पुलिसकर्मी अगवा

यह हमला राज्य की राजधानी के पास स्थित शोचिपाला शहर में हुआ।

अमेरिका के बाद मेक्सिको में बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, 2 की मौत, 4 पुलिसकर्मी अगवा
X

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो में सशस्त्र हमलावरों के गिरोह ने दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया।

राज्य सुरक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कल हुये इस हमले में 72 साल और 64 साल के दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला जख्मी हो गई।

रॉबर्टो अल्वारेज़ ने कल एक बयान में कहा कि लापता अधिकारियों की खोज के लिए पुलिस दल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने नकाब पहन रखे थे और आठ वाहनों के काफिले में चल रहे थे।

यह हमला राज्य की राजधानी के पास स्थित शोचिपाला शहर में हुआ। यह शहर अफीम का एक प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है और यहां मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों के बीच अक्सर टकराव होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story