शर्मनाक! इतनी सी उम्र में इस शख्स ने किए 40 रेप, मासूमों तक को नहीं बख्शा
साउथ अफ्रीका में पुलिस ने एक खतरनाक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

साउथ अफ्रीका में पुलिस ने एक खतरनाक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। इस 28 वर्षीय सीरियल रेपिस्ट ने 5 सालों के अंदर 40 से ज्यादा लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ितों में 46 साल की महिला से लेकर 11 साल तक बच्चियां भी शामिल हैं।
67 मामलों मे है आरोपी
इस वारदात के सामने आने के बाद आरोपी को साउथ अफ्रीका के इतिहास में सबसे खतरनाक दरिंदे की तरह देखा जा रहा है। इस आरोपी पर बलात्कार के 40 मामले दर्ज हैं लेकिन इस पर कुल मिलाकर 67 केस हैं। इनमें जानलेवा हमला करना, लूट और दुष्कर्म की मंशा से घर में तोड़फोड़ कर लूटपाट और चोरी करना शामिल है।
यह भी पढ़ें- मां-बेटी की बैट से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या, बेटा लापता
अपने कॉलेज की 6 लड़कियों से किया रेप
आरोपी साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप राज्य के एलिस शहर में स्थित फोर्ट हेयर यूनिवर्सिटी से से पढ़ा हुआ है। इस दरिंदे ने अपनी यूनिवर्सिटी तक को नहीं छोड़ा और वहां 2012 से 2013 के बीच कैंपस के अंदर 6 छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाया।
DNA टेस्ट में हुआ खुलासा
DNA टेस्ट में भी आरोपी की इस हैवानियत की पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद ग्राहम्स टाउन हाईकोर्ट में उसके खिलाफ केस चल रहा है। अगर आरोपी कोर्ट द्वारा इन सभी केसों में दोषी पाया जाएगा तो उसे साउथ अफ्रीका के इतिहास के सबसे खतरनाक सीरियल रेपिस्ट के तौर पर सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बाबरी मस्जिद विध्वंस के 25 साल: इन पांच की है मुख्य भूमिका
मिल सकती है सबसे कठोर सजा
आरोपी के खिलाफ कोर्ट में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। इस दौरान दोष सिद्ध हो जाने पर उसे साउथ अफ्रीका के इतिहास की सबसे कठोर सजा सुनाई जा सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App