COVID-19 के मामलों में मदद के लिए AICC में नियंत्रण कक्ष स्थापित
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर आग्रह किया था कि देश में लॉक डाउन के दौरान कई जगह पर रास्ते में फंसे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परामर्श जारी किया जाना चाहिए।

कांग्रेस की अंतरिम सोनिया गांधी ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के मामलों में मदद के लिये ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
Sonia Gandhi sets up control room at AICC for assistance on COVID-19
— ANI Digital (@ani_digital) March 30, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/FL5xkAKi2V pic.twitter.com/E0FAwXv18o
बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने भारत मे कोविड19 की वजह से देश में उतपत्र हुई स्थिति को देखते हुए कांग्रेस शासित राज्यों के प्रयासों को तेज करने की खातिर एक टास्क फोर्स का गठन किया था। कांग्रेसी शासित राज्य में घोषणा पत्र कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष इस कार्य बल के सदस्य हैं।
सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा खत
गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर आग्रह किया था कि देश में लॉक डाउन के दौरान कई जगह पर रास्ते में फंसे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परामर्श जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा सोनिया गांधी ने यह भी कहा था कि जो लोग रास्ते में फंसे हैं। उनके घरों तक जाने के लिए राज्य परिवहन की सेवा मुहैया कराई जाए और जिला कलेक्टर को उनकी मदद का उत्तरदायित्व दिया जाए।