अमेरिका में नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर की हत्या
अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी'' ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Nov 2018 5:28 AM GMT
अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी।
‘द प्रेस अटालंटिक सिटी' ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था।
वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है।
आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story