इंडियन नेवी की 6 महिला अधिकारी सागर परिक्रमा पर निकलीं, ये है प्लान
इस यादगार सफर के लिए पूरा देश इन महिलाओं के साथ है।

इंडियन नेवी के 6 महिला अफसरों की टीम रविवार को सागर परिक्रमा पर रवाना हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना टीम को शुभकामनाएं दी। इसी दौरान पीएम मोदी ने महिला अफसरों के साथ फोटो ट्वीट कर इसे बेहद खास दिन बताया।
Share your good wishes & words of encouragement for the team of Navika Sagar Parikrama, on the NM App. https://t.co/c7sLBPuzYd
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2017
जिसके बाद पीएम मोदी लिखा आज का दिन बेहद खास है। नेवी की 6 महिला अफसर आईएनएसवी तारिणी से दुनिया की परिक्रमा के लिए निकली हैं। देशवासी नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं। इस यादगार सफर के लिए पूरा देश इन महिलाओं के साथ है।
Goa: Union Defence Minister Nirmala Sitharaman at flagging-off ceremony of #NavikaSagarParikrama in Panaji pic.twitter.com/M692DsyIXZ
— ANI (@ANI) September 10, 2017
वहीं इस मौके पर डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने पणजी में टीम को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि जलपोत 'आईएनएशवी' तारिणी पर सवार महिला अफसरों की टीम दुनिया के कई सागरों को पार करते हुए 6 महीने बाद भारत लौटेगी। ये दुनिया का पहला जलपोत है, जिसकी सभी क्रू मेंबर महिलाएं हैं। यह पिरक्रमा 5 फेज में पूरी होगी।
जलपोत की कमान लेफ्टिनेट कमांडर वर्तिका जोशी के हाथों में होगी। टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेवी टीम ने गोवा के पोर्ट से परिक्रमा शुरू की है। यह 5 फेज में पूरी होगी। इस दौरान टीम राशन और पोत की मरम्मत के लिए चार बंदरगाहों फ्रेमन्टल (ऑस्ट्रेलिया), लिटलेटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टेनले (फॉकलैंडस) और केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) पर रुकेगी। दुनिया का चक्कर लगाते हुए मार्च, 2018 में भारत लौटेगी।
Goa: Union Defence Minister Nirmala Sitharaman at flagging-off ceremony of 'Navika Sagar Parikrama' in Panaji pic.twitter.com/o0SB1IvASZ
— ANI (@ANI) September 10, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App