बलूचिस्तान में 6 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो दिन के भीतर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम छह सुरक्षा कर्मी मारे गए।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो दिन के भीतर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम छह सुरक्षा कर्मी मारे गए। तुर्बत में सोमवार को आतंकवादियों के पांच फ्रंटियर कोर (एफसी) कर्मियों की हत्या करने के बाद मंगलवार सुबह एक पुलिस कर्मी की क्वेटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस कर्मी की पहचान नसीर अहमद के तौर पर हुई है। वह मंगलवार सुबह काम पर जा रहा था जब बाइक पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारी उसे गोली मार फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को शाम तुर्बत से 50 किलोमीटर दूर केच जिले में शापोक के पहाड़ी इलाके में अर्धसैनिक एफसी के एक काफिले पर हमला कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय राइफल्स ने गिरफ्तार किया हिजबुल का आतंकी
उन्होंने बताया कि हमले में पांच एफसी कर्मी मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। साल की शुरुआत से ही आतंकवादियों और अलगाववादियों ने ब्लूचिस्तान में तैनात सुरक्षा कर्मियों और प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए हैं।
साल के पहले दिन एक जनवरी को ही चमन में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर दोहरा हमला किया था जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे। इसके अगले दिन ही क्वेटा के उपनगर में एक बम विस्फोट में एफसी के छह अधिकारी घायल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App