पत्नी की नाक तोड़ने पर 2,000 डॉलर का लगा जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
सिंगापुर की एक अदालत ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर 2,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है जिसने अपनी पत्नी के चेहरे पर कई बार घूंसे मारे थे।

सिंगापुर की एक अदालत ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर 2,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है जिसने अपनी पत्नी के चेहरे पर कई बार घूंसे मारे थे। जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी।
दी स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक आंग किम हौत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था जिसके बाद यह जुर्माना लगाया गया। घटना पिछले वर्ष 17 मार्च की है जब आंग और उनकी 41 वर्षीय पत्नी के बीच रात करीब 11 बजे झगड़ा होने लगा।
उप लोक अभियोजक तान यानयिंग ने बताया कि झगड़े के दौरान महिला ने चाकू उठाकर अपने पति को उकसाते हुए कहा कि वह उसे मार डाले। झगड़ा खत्म हो गया और पत्नी ने चाकू अलग रख दिया।
लेकिन उसके बाद पत्नी को बताने के लिए कि चाकू उठाना उसकी गलती थी, आंग ने उसे घूंसे मारे। हालांकि अब पति- पत्नी में फिर से मिलाप हो चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App