अमेरिका: कंसास सिटी में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, अरोपियों पर रखा इनाम
कंसास में रह रहे तेलंगाना शरत कापू की एक रेस्टोरेंट के पास गोलीमार कर हत्या कर दी। प्रशासन ने अब हत्यारे का सुराग देने वाले के लिए 10 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 July 2018 12:45 PM GMT
अमेरिका के मिजोरी राज्य के कंसास सिटी के एक रेस्टोरेंट में वहां काम करने वाले 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र की पीठ में गोली लगने से मौत हो गयी। ऐसा संदेह है कि यह घटना लूटपाट के प्रयास के दौरान हुई।
ये भी पढ़ें- यूपी: बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- अब लॉर्ड राम भी नहीं रोक पाएंगे रेप
अधिकारियों ने बताया कि कंसास सिटी पुलिस ने युवक की पहचान मिजोरी-कंसास सिटी विश्वविद्यालय के छात्र शरत कोप्पू के रूप में की है। उसे जे'स फिश ऐंड चिकन मार्केट में शुक्रवार शाम को गोली मारी गयी जहां वह अंशकालिक कर्मचारी के रूप में काम करता था।
अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। कोप्पू तेलंगाना का रहने वाला था और सॉफ्टवेयर इंजीनियर था । वह स्नातकोत्तर की डिग्री लेने जनवरी में अमेरिका आया था।
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से कल ट्वीट किया गया, ‘‘मिसौरी के कंसास सिटी में एक भारतीय छात्र गोलीबारी का शिकार हो गया।
हम उसके परिवार वालों और पुलिस के संपर्क में हैं। हम हर सभंव सहायता मुहैया कराएंगे। हमारे अधिकारी भी कंसास सिटी की ओर रवाना हो गये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story